फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: देव दीपावली को लेकर एडिशनल सीपी ने गंगा घाटों पर सुरक्षा का खींचा खाका, मातहतों को दिया विशेष दिशा-निर्देश

Sun, 07 Nov 2021 02:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली का आयोजन काफी भव्य और सुरक्षित तरीके से हो इसके लिए वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस  ने दीपावली के ठीक बाद तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एडिशनल सीपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीनों लोकों में न्यारी नगरी काशी के प्रमुख त्योहार देव दीपावली पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देजर कमिश्नरेट पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने फोर्स संग गंगा घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा के बाबत विभिन्न बिंदुओं पर मातहतों को निर्देशित किया।  जल पुलिस की टीम के साथ पंचगंगा घाट से स्टीमर के जरिए आदि केशव घाट से लेकर अस्सी घाट तक का जायजा लिया। 
अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा और जल पुलिस की चौकसी को परखा गया।
विज्ञापन


देव दीपावली के मौके पर घाटों को पर्यटकों के लिए सुरक्षित बनाने के साथ ही जल पुलिस की सक्रियता को भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। सभी प्रमुख घाटों का भौतिक सत्यापन जल पुलिस के साथ किया गया। आदिकेशव घाट से लेकर अस्सी घाट तक सुरक्षा का खाका खींचा गया।
प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित कर किया गया है। इस दौरान उन्होेंने कहा कि बहुत जल्द नाविकों संग बैठक करते हुए दिशा निर्देश दिया जाएगा। 
पढ़ेंः देव दीपावली 2021: वाराणसी में ढाई से तीन लाख में बुक हो रहे बजड़े, शहर के होटल-लॉज पहले से ही फुल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें