50 से अधिक कंपनियों और विश्वविद्यालयों सहित 20 देशों के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। 100 से अधिक वैश्विक विशेषज्ञ प्रस्तुतियां सम्मेलन का हिस्सा होंगी। सम्मेलन का उद्देश्य छह प्रमुख विषय कृषि और खेती, जल और स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण, शिक्षा और कौशल, ऊर्जा और पर्यावरण, आजीविका और ग्रामीण परिवर्तन के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 11 नवंबर को वाराणसी में प्रवास करेंगे। केंद्रीय मंत्री इस दौरान इनक्यूबेशन सेंटर बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे स्टार्टअप करने वाले युवाओं से भी वार्ता करेंगे। इसके बाद दीनदयाल हस्तकला संकुल (व्यापार केंद्र और संग्रहालय) में आयोजित प्रधानमंत्री गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
यह सम्मेलन जलमार्ग क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देने के साथ प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के बारे में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करेगा। इसके बाद वे टेक्सटाइल से जुडे़ उद्यमियों से संवाद करेंगे और देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे।