भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंची हैं। आकांक्षा की मां ने कहा- पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंचीं। मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठी हैं।
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में कोई कार्यवाही न होने से क्षुब्ध परिजनों व जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सारनाथ थाने पर धरना दिया। आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। आकांक्षा की मां ने कहा- पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी। समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने ? आज अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद को यहीं खत्म करुंगी।
विज्ञापन
पुलिस की मिलीभगत से अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे है। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिनको गिरफ्तार किया था उनको छोड़ दिया है। कमरे में जो व्यक्ति 17 मिनट तक था उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। होटल के मैनेजर पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में अभिनेत्री की मां मधु दुबे, जनसत्ता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजन त्रिपाठी आदि रहे।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो घटना वाले दिन से ही भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनकी तहरीर पर बीते सोमवार को सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
आकांक्षा दुबे की मां
- फोटो : अमर उजाला
समर और संजय सिंह फरार है। बुधवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे ने वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकांक्षा की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती।
आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा की मां ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी को अभी बहुत आगे जाना था लेकिन अब वह नहीं रही। अब मेरा ध्यान कौन रखेगा। मेरा कौन सहारा बनेगा। समर और संजय अगर सही हैं तो सामने आएं और बताए क्या हुआ था। मेरी बेटी इन लोगों की छोटी-छोटी बातों को छिपाती रही। अगर पहले ही शिकायत कर देती तो ये दिन नहीं आता।