फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर ने किया सुसाइड: कैंसर से पीड़ित था नितिन, फिल्म और सीरियल में कर चुका था काम; कल ही मुंबई से आया था काशी

Mon, 26 Aug 2024 04:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक शख्स ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। वह मुंबई से कल ही बनारस पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने की बात कह कर गया। सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला।  
विज्ञापन
नितिन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लक्सा थाना के मिसिर पोखरा में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवक की पहचान नितिन सिंह (39) पुत्र जय सिंह के रूप में हुई। वह मुंबई से रात 10:30 बजे घर पहुंचा। खाना खाने के बाद पत्नी से तबियत खराब होने की बात कहकर सोने चला गया। 

विज्ञापन

 
देर रात में फंदे से लटककर उसने जान दे दी। सुबह बड़ा भाई जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देख कर उसके पैरों चले जमीन खिसक गई। घर के अन्य लोग उसकी चीख- पुकार सुनकर कमरे में पहुंचे तो नितिन फंदे से लटक रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

नितिन का बड़ा भाई राहुल सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया। नितिन के मौत के बाद पिता जय सिंह, मां सुमन सिंह, बड़े भाई राहुल सिंह व पत्नी श्वेता सिंह का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन लड़के हैं। सबसे छोटा बेटा ढाई साल का है। 
विज्ञापन

           
बड़े भाई ने बताया कि नितिन मुंबई में फिल्म इंड्रस्ट्री से जुड़ा था। वह देवो के देव महादेव सीरियल में अभिनय कर चुका था। इसके अलावा भी कई सीरियल में रोल निभा चुका था। दो साल पहले नितिन को ब्लड कैंसर हुआ, जिसका इलाज चल रहा था। बीमारी की वजह से तनाव में रहता था। आशंका है कि उसी अवसाद में आत्मघाती कदम उठाया होगा। लक्सा पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें