वाराणसी पहुंचे अभिनेता अमित सियाल, गलियों में चखी बनारसी हींग की कचौड़ी।
वाराणसी। फिल्म अभिनेता अमित सियाल बुधवार को वाराणसी पहुंचे। काशी प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने शहर की तंग गलियों में घूमकर बनारसी खानपान का भी स्वाद लिया। अमित सियाल ने दीना गुरु की प्रसिद्ध हींग की कचौड़ी का खाटी बनारसी अंदाज में स्वाद लिया। कचौड़ी का स्वाद लेने के दौरान वह पूरी तरह बनारसी रंग में नजर आए। इस दौरान दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी उनके साथ रहे। संवाद