फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोकतंत्र में महिला और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर चर्चा की। बतौर मुख्य वक्ता पंचपरमेश्वर विद्यापीठ के संस्थापक डॉ. चंद्रशेखर प्राण ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। संगोष्ठी में डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि जन-अधिकार और स्वशासन प्रणाली के माध्यम से प्रत्यक्ष लोकतंत्र के आधार पर सरकार के निर्माण और संचालन की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने स्थान विशेष की समस्याओं के चयन और समाधान का संकल्प लेना होगा। अगर इस पर सही तरीके से कार्य किया जाए तो लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार पंचायतों में और भी सुदृढ़ होगा। प्रो. रविप्रकाश ने लोकतंत्र की नींव की मजबूती पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ ने ग्राम स्वराज की परिकल्पना को प्रासंगिक बताया। संचालन डॉ. रेशम लाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप कुमार ने दिया। कार्यक्रम में प्रो. सूर्यभान प्रसाद, प्रो. संजय, राजेश टंडन, डॉ. ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें