फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिव केस 1999, 193 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। स्वस्थ होने वालों का ग्राफ भी बढ़ा है। जिले में एक्टिव केस की संख्या भी दो हजार से कम हो गई है। सोमवार को एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 193 रही। इसमें 45 महिलाएं और 18 साल से कम उम्र के पांच बच्चे भी शामिल हैं। सोमवार को संक्रमण दर 5.42 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को कुल 3562 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। इसमें 3369 की रिपोर्ट निगेटिव रही। जो लोग संक्रमित मिले हैं, उसमें बीएचयू, ट्रामा सेंटर स्थित स्टेटिक बूथ पर जांच कराने वालों के साथ ही हथुआ मार्केट में दो व्यापारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, इसके बाद कुल भर्ती मरीजों की संख्या 18 पहुंच गई। पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाले 305 लोग स्वस्थ हुए और तीन को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। एक दिसंबर से चल रही तीसरी लहर में अब तक कुल 11393 मरीजों में 9387 के डिस्चार्ज, सात की मौत के बाद अब 1999 एक्टिव हैं। जिले का रिकवरी रेट भी इस समय 82.39 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें