वाराणसी। जीएसटी में ग्राहकों को छूट न देने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। राज्यकर उपायुक्त (प्रशासन) सिद्धार्थ सिंह ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। विभाग के ओर से खरीदारों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों से अपील की है कि ऐसे व्यापारियों के खिलाफ सूचना दें जो बिल में छूट नहीं दे रहे हैं। जीएसटी में छूट न देने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर जनाब अली ने बताया कि दवाओं का मूल्य निर्धारण करना और उपलब्धता बनाए रखने का कार्य भारत सरकार की एजेंसी नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी डिपार्मेंट फार्मास्यूटिकल्स मिनिस्ट्री ऑफ केमिस्ट एंड फर्टिलाइजर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की है। संवाद