चिरईगांव। ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरियासनपुर में श्रीप्रकाश पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को 20 ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कई बाहरी लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं। जांच कराकर इन्हें बाहर किया जाए। ग्रामीणों ने बीएलओ पर बाहरी लोगों के नाम जानबूझ कर जोड़ने का आरोप लगाया। बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद