फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिले में 17 दिन में 187 शोहदों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में 17 दिनों में 187 शोहदों के खिलाफ कमिश्नरेट की पुलिस ने कार्रवाई की है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए 178 महिला और 89 पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में जिले भर में चेकिंग के लिए तैनात किए गए हैं।
एडिशनल सीपी (महिला सुरक्षा) ममता रानी ने बताया कि अभियान के तहत 187 शोहदों को चिह्नित किया गया। इनमें से 117 लोगों को चेतावनी देकर उनकी काउंसिलिंग की गई। 12 लोगों पर एफआईआर की गई और 41 लोगों को पाबंद किया गया। 10 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एडिशनल सीपी (महिला सुरक्षा) ने कहा कि स्कूलों-कॉलेजों में लगातार छात्राओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
पुरानी रंजिश में मारपीट, मुकदमा दर्ज
सिंधौरा। राजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित अजीत पटेल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर रात महाराज पटेल, शिवप्रकाश पटेल, जय प्रकाश, ओमप्रकाश ने लाठी डंडे से पीटा। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित अजीत पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें