जौनपुर। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अजय कुमार ने टीम गठित कर शुक्रवार को 15 दुकानों और पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। कोल्डड्रिंक के ओवर चार्जिंग पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की। निरीक्षण में मेसर्स मां शीतला स्वीट्स एंड कोल्डड्रिंक्स चौकिया में स्प्राइट के 740 मिली के पैक पर ओवर चार्जिंग पाया गया। मेसर्स काजल कोल्डड्रिंक्स स्टोर करंजाकला बाजार में एक लीटर थम्सअप पर ओवर चार्जिंग पाई गई। इसके अतिरिक्त धीरज किराना स्टोर, राहुल बर्तन विक्रेता और अवधेश मौर्या खाद-बीज विक्रेता मोलनापुर, छबीलेपुर को बॉट-माप नियमानुसार सत्यापित नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। संवाद