वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और टिकट घर में अलग-अलग मामलों में रेलवे एक्ट का उल्लंघन करने पर 18 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसमें तीन अवैध वेंडर भी शामिल रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर 3 लोग, अनधिकृत रूप से सामग्री बेचने वाले 4 अवैध वेंडर और रेलवे एक्ट का पालन न करने वाले 11 लोगों पर कार्रवाई हुई। ब्यूरो