फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action:शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 5700 का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आगमन से पहले नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को शहर भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 5700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। महमूरगंज से ककरमत्ता, बीएलडब्ल्यू, सुंदरपुर, नरिया, लंका, ट्रामा सेंटर, सीरगोवर्धन, संत रविदास मंदिर से वापस मंडुवाडीह तक अतिक्रमण हटाए गए। सीरगोवर्धन के सभा स्थल के आसपास अवैध बैनर, होर्डिंग हटवाए। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से सिगरा चौराहा, रथयात्रा, महमूरगंज और मंडुवाडीह से सिगरा तक सड़क और पटरी खाली करवाई। लल्लापुरा गली में चबूतरा बनाने वाले को कागज के साथ नगर निगम बुलाया गया। सर्किट हाउस से भोजूबीर, गिलट बाजार, शिवपुर ओवरब्रिज के नीचे से वापस जेपी मेहता सेंटर जेल, कचहरी पुलिस लाइन तक तक अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों से एक गाड़ी सामान जब्त किया गया। अर्दली बाजार में 40 हजार रुपये का गृहकर वसूला गया। संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में बरेका से फुलवरिया फ्लाईओवर तक बैनर लगवाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें