फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : यातायात पुलिसकर्मियों की पकड़ी गई लापरवाही, ड्यूटी से थे गायब, अब कटेगा वेतन

Thu, 27 Jun 2019 12:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

वाराणसी में यातायात पुलिस के 16 सिपाही, 29 होमगार्ड और पीआरडी के छह कर्मचारी बुधवार की सुबह निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट से गायब थे। एसपी ट्रैफिक के औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर हुई तो सभी को एक दिन का वेतन काटने का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर से साढ़े 8 बजे के बीच शहर में यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक की। इस दौरान 51 कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट से गायब थे।

यातायात पुलिस के सिपाहियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। होमगार्डों और पीआरडी कर्मियों पर कार्रवाई के लिए उनके विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है। जो 16 सिपाही ड्यूटी प्वाइंट से गायब थे, यदि वह भविष्य में भी ऐसा करते पाए जाएंगे तो उनके निलंबन की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें