एसीपी कैंट कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
वाराणसी। एसीपी कैंट डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के कार्यालय को बेहतर प्रबंधन, सेवाओं और सुविधाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) ने आईएसओ-9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान करने की प्रक्रिया में एसीपी कैंट कार्यालय की कार्यप्रणाली में विशेष सुधार किया गया। जनशिकायतों के निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव, आगंतुकों के बैठने व पेयजल की व्यवस्था, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, आर्थिक अपराधों की रोकथाम, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और कैंट सर्किल में पर्याप्त सुरक्षा के लिए क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत बेहतर गुणवत्ता प्रबंधन किया गया। इस दौरान डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार और अपर राज्य रेडियो अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो