वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी तिलमापुर में एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई के घर पर तेजाब फेंककर जान से मारने की कोशिश की। संयोग रहा कि पीड़ित परिवार इस हमले में बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजेश कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि 27 जून की रात 11.15 बजे घर से सटे मकान में रहने वाले उनके भाई राकेश चतुर्वेदी ने अपने परिवार के साथ मिलकर हमला किया। राकेश की पत्नी संध्या देवी, पुत्री वैष्णवी और पुत्र प्रणय भी इसमें शामिल थे। सभी ने घर पर तेजाब फेंका। आरोप है कि जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं। परिवार को जान से मरवाने की धमकी भी दी। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो