वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दीपिका ने आरोप लगाया है कि प्रेमशंकर प्रजापति, उनकी पत्नी अंजना देवी, अजय कुमार समेत अन्य लोगों ने साजिश के तहत पिता की संपत्ति हड़पने की योजना बनाई। आरोपियों ने फर्जी तरीके से एक व्यक्ति को उसके पिता के रूप में प्रस्तुत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए और 2008 में जमीन का बैनामा करा दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसे इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई और इसका विरोध किया तो आरोपियों ने डराने-धमकाने के साथ सामाजिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद