फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो मंजिला छत से छात्रा की खुदकुशी मामले में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महमूरगंज की छात्रा रूही जायसवाल की दो मंजिला छत से खुदकुशी के मामले में आरोपी प्रेमी प्रियांशु सोनकर उर्फ रोनक को भेलूपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ कर रही है। भोजूबीर निवासी आरोपी को मंगलवार को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के श्यामा नगर बरेका निवासी किशोरी रूही जायसवाल ने बृहस्पतिवार को दो मंजिला छत से कूदकर जान दे दी। मां अर्चना ने प्रियांशु पर प्राथमिकी दर्ज कराई। टीम पिछले तीन दिन से प्रियांशु की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की प्रक्रिया में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें