पिंडरा। सीएम योगी की मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पिंडरा में प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रमईपुर चौराहे पर बिहार निवासी आरोपी अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंककर नारेबाजी की और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में निर्मल सिंह धीरू, नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह, पंकज प्रजापति, विवेक कुमार सिंह, आनंद चौबे रहे। संवाद