फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने के आरोपी किशन पटेल को चितईपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ागांव के बहोरिपुर से गिरफ्तार किया। चितईपुर थानाध्यक्ष राकेश गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बड़ागांव थाना क्षेत्र के बहोरिपुर का निवासी है। पीड़िता ने चितईपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि 2023 में उसकी बड़ी बहन की शादी बहोरिपुर में हुई थी। बहन का देवर किशन पटेल उसके घर आता-जाता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तीन बार गर्भ ठहरने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात कराया। बाद में शादी से मुकर गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें