फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी कई मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मनोज मौर्या को अमूल डेयरी के पास से गिरफ्तार किया। साल 2017 से 19 तक लगातार आरोपी के खिलाफ महिलाओं से जुड़े मामलों में अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज हुई। 2024 से 26 के बीच दो मामले दर्ज हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। वह मंडुवाडीह गेट नंबर तीन का निवासी है। वर्तमान में अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी सिगरा में रह रहा था। सिगरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, युवती ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, मनोज के खिलाफ 2017 में मंडुवाडीह थाने में मारपीट, महिला से छेड़खानी, पीछा करने, लूट के प्रयास, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई। 2018 में भी मारपीट और धमकी का मामला दर्ज हुआ। 2019 में मंडुवाडीह थाने में छेड़खानी, महिला की गरिमा भंग करने, पीछा करने, दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। 2024 में भेलूपुर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज हुई। 2026 में सिगरा थाने में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई। थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें