फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बचा बड़ा हादसा: बजड़े से टकराकर गंगा में पलटी नाव, घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सभी को बचाया

Sun, 03 Apr 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नई दिल्ली से वाराणसी घूमने आए सात युवक नाव से गंगा आरती देखने के लिए दशाश्वमेध घाट जा रहे थे। इस दौरान केदारघाट के समीप बजड़े  से नाव की टक्कर हो गई और पलट गई। 
विज्ञापन
नाव पर सवार सभी युवक सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में केदारघाट के सामने रविवार शाम बजड़े  से टकराने के बाद नाव अनियंत्रित होकर पलटी गई। संयोग अच्छा था कि घाट के समीप ही मल्लीह मौजूद थे। उन्होंने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाई और कुछ मिनट के भीतर सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि घटना के बाद नाव सवार सभी लोग सहमे हुए हैं। घटना के दौरान घाट पर अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन


नई दिल्ली से वाराणसी घूमने आए सात युवक नाव बुक कर गंगा आरती देखने के लिए दशाश्वमेध घाट जा रहे थे। इस दौरान केदारघाट के समीप बजड़े (एक तरह का बड़ा नाव) से नाव की टक्कर हो गई और पलट गई। हादसे में नाव सवार सभी युवक गंगा में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे। स्थानीय मल्लाहों ने तत्परता दिखाई और सभी को गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। अगर घाट पर मल्लाह नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि सभी युवकों को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया गया है। कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें