फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू और जापान के बीच 14 नवंबर से शैक्षिक अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू और जापान प्रोफेसरों के बीच भारत-जापान उच्चस्तरीय शैक्षिक अधिवेशन होगा। विज्ञान संस्थान स्थित भौतिकी विभाग में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिनों तक बनारस और जापान की परंपराओं, तकनीक, संस्कृति, गणित, दार्शनिक मूल्य और काैशल विकास पर मंथन होगा। भारत और जापान के बीच शैक्षिक, अनुसंधानात्मक और सांस्कृतिक सहयोग को बेहतर बनाना इस सम्मेलन का उद्देश्य है। कार्यक्रम का आयोजन मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कुंअर अलकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अधिवेशन में दोनों देशों के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, शोधकर्ता, नीति-निर्माता और संस्थागत प्रतिनिधि आएंगे। पहले दिन 14 नवंबर को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, कला और गणित पर वैज्ञानिकों के बीच संवाद होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें