बाबू तैलंग ट्रॉफी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग आनंद क्रिकेट एकेडमी ने लगातार 13वीं बार जीत ली। कप्तान ऋषभ मिश्रा 25 रन, भानू मिश्रा 51 रन एवं इस प्रतियोगिता में गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले सिद्धांत पाठक के लगातार दूसरे शतक 114 रन और 2/35 ने आनंद क्रिकेट अकादमी को चैंपियन बनाया। अमोली,भगतूवा के जार्डन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फ़ाइनल में विवेक एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट पर 220 रनों स्कोर खड़ा किया। सिद्धांत पाठक मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।