फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP: परिसर चलो यात्रा का BHU में समापन, शत प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को ABVP करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) काशी प्रांत (Kashi Prant) की परिसर चलो यात्रा (Parisar Chalo Yatra) शनिवार को समाप्त हुई। शिक्षण संस्थानों में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चल रही यात्रा का बीएचयू (BHU) में समापन हुआ। इसमें विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के साथ ही शिक्षण संस्थानों में शतप्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को परिषद की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

परिषद के काशी प्रांत की ओर से शुरू परिसर चलो यात्रा में सोनभद्र स्थित दुद्धी और अमेठी से परिसर चलो रथ भी चलवाया गया था। दुद्धी से चलाया गया रथ सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, वाराणसी जिला, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी शहर होते हुए शनिवार को बीएचयू पहुंचा। यहां परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वाणिज्य संकाय सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र ने कहा कि परिसरों में सकारात्मक माहौल शिक्षकों को बनाना होगा। अभाविप काशी प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष राम शंकर उरांव ने बताया कि इस मुहिम से सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया गया है। इसका प्रभाव आने वाले दिनों में दिखेगा। काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष मिश्र ने बताया कि यह अभियान इंटर काॅलेज से लेकर विश्वविद्यालय परिसरों में साल भर चलाया जाएगा। छात्र संवाद, छात्र संसद और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
-
बटुकों ने रथ की आरती उतारी
राजघाट पर शनिवार को नुक्कड़ नाटक सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से रथ का स्वागत किया गया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 11 बजे बटुकों ने रथ की आरती उतारी। मलदहिया चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर छात्रों से परिसर में भागीदारी बढ़ाने का संदेश किया गया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, प्रांत मीडिया संयोजक अभिनव के साथ ही अमन जैसवाल, नमन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें