वीडीए में बृहस्पतिवार को आयोजित होली मिलन समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने अबीर लगाते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देते हैं, जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर इस पर्व की खुशियाँ साझा की। वीडीए में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे सहित सभी ने मिलकर होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया।