वाराणसी। गोवर्धन पूजा समिति की ओर से नमो घाट स्थित गोवर्धनधारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने भगवान कृष्ण के बालरूप का अभिषेक किया। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या आरती से हुई। चांदी से निर्मित कृष्ण के बालरूप का भक्तों ने सवा क्विंटल दूध से अभिषेक किया। गोवर्धनधारी को छप्पन भोग लगाया गया। शंखनाद के साथ बधाई गीत गूंजे। भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। पूजा में समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, जयप्रकाश यादव, सीताराम यादव, गोपाल यादव, शिवनाथ यादव, अशोक यादव, अर्जुन यादव, कैलाश यादव, विनोद यादव आदि शामिल रहे। संवाद