लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से प्रदेश संगठन सचिव अभिनव श्रीवास्तव को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले सप्ताह 24 जुलाई को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने अभिनव को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती के निर्देशन में पार्टी की नीतियों, विचारधाराओं पर आगे बढ़ते रहेंगे।