फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुरु की समाधि की उतारी आरती, आराध्यदेव का दर्शन कर हुए धन्य

विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार को बाबा कीनाराम में परीमहानिर्माण दिवस पर पूजन करते सिद्धार्थ गौतम पूजन करत
विज्ञापन
बाबा राजेश्वर राम (बुढ़ऊ बाबा) के महानिर्वाण दिवस पर मंगलवार को रविंद्रपुरी स्थित अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल क्रीं-कुंड में देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु दर्शन कर धन्य हुए। बाबा के पांव पखारे और मन्नतें मांगीं। बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। सुबह श्रद्धालुओं ने क्रीं कुंड परिसर में सफाई की। अघोराचार्य ने अपने दादा गुरु बाबा बुढ़ऊ बाबा की समाधि, बाबा कीनाराम और अघोरेश्वर महाप्रभु बाबा अवधूत भगवान राम की मूर्ति और समाधि पर पूजन कर आरती उतार श्रद्धा भक्ति अर्पित किए। अघोर परंपरा के आराध्य व मुखिया बाबा सिद्धार्थ गौतम राम की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के उद्घोष से अघोरपीठ परिसर गूंजता रहा। कतारबद्ध श्रद्धालु दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। वे अपने आराध्यदेव के दर्शन पाकर धन्य हुए। प्रसाद ग्रहण किए। दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता। वहीं, अघोराचार्य बाबा कीनाराम शोध एवं सेवा संस्थान ने भी श्रद्धाभाव अर्पित किया। इस दौरान अघोराचार्य का लिखित आशीर्वचन भी प्रसारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें