फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भारत और रूस की प्रगाढ़ दोस्ती के लिए आरती कर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना

विज्ञापन
नमामि गगे
विज्ञापन
भारत-रूस के प्रगाढ़ संबंध के लिए नमामि गंगे ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर शुक्रवार को मां गंगा की आरती उतारी। भारत-रूस के बहुमुखी व द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बाबा विश्वनाथ से गुहार लगाई। भारत-रूस के राष्ट्रीय ध्वज और प्रधानमंत्री मोदी व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीरें लेकर नमामि गंगे टीम के साथ लोगों ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि मोदी-पुतिन की मुलाकात रिश्तों की नई इबारत लिखेगी। शिखर वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन कट्टरवाद, उग्रवाद, सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। डॉ. कमलेश कुमार, संतोष शर्मा, नितेश कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, विश्वजीत त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें