फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भगवान जगन्नाथ के रथ का पूजन कर उतारी आरती

विज्ञापन
सिगरा स्थित भगवान जगन्नाथ रथ का पूजन करते पुजारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ के रथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। सिगरा शहीद उद्यान के पास रथशाला में शापुरी परिवार, ट्रस्ट श्री जगन्नाथ के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, सचिव शैलेश त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रधान पुजारी राधेश्याम पांडेय ने विधि-विधान से रथ की पूजा की। ट्रस्ट के ट्रस्टी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने रथ की आरती उतारी। परंपरानुसार वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में बाबा का भक्त जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बाबा 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के बाद बाबा इसी रथ से नगर भ्रमण के लिए रथयात्रा पर निकलेंगे, जहां तीन दिनों तक रथयात्रा मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें