फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चैंपियंस ट्राॅफी में भारत की जीत के लिए उतारी मां गंगा की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे के सदस्यों ने मंगलवार को सिंधिया घाट पर मां गंगा की आरती कर चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ल ने बताया कि घाट पर महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुकों ने मां गंगा की आरती कर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत का आशीर्वाद मांगा। इसमें शामिल बटुक विराट कोहली समेत अन्य क्रिकेटरों की तस्वीर लेकर आरती कर रहे थे। इससे पहले बैट-बाॅल के साथ तिरंगा लिए हुए बटुकों ने घाट पर मार्च निकाल कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। हनुमान चालीसा के पाठ करने के बाद भारत माता की जय, जीतेगा भाई जीतेगा हमारा भारत जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें