फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे आमिर खान, गंगा घाटों पर गूंजेगा लाइट-कैमरा-एक्शन

Mon, 09 Dec 2019 12:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आमिर खान। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

काशी के घाटों पर एक बार फिर से कैमरा, एक्शन और कट की आवाज गूंजेगी। अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता से बनारस आए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को फिल्म अभिनेता आमिर खान कोलकाता से वाराणसी आने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई713 से सुबह 9.05 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनके प्रशंसकों ने देखते ही उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन वे रुके नहीं।

एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद वे सीधे टर्मिनल भवन के बाहर निकले और वाहन में बैठकर शहर की ओर निकल गए। आमिर वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्सी घाट स्थित गैंगेज होटल में उनकी पूरी टीम ठहरी हुई है। सोमवार से ही शहर के विभिन्न लोकेशनों पर 'लाल सिंह चडढा' फिल्म की शूटिंग होनी है। कोलकाता में एक दिन की शूटिंग के बाद फिल्म के अगले हिस्सों की शूटिंग के लिए पूरी टीम अब वाराणसी में है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार लाल सिंह चड्ढा विदेशी फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रिमेक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें