फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दोस्तों संग मार्कंडेय महादेव दर्शन करने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत, 4 घंटे बाद निकाला गया शव

Mon, 08 May 2023 11:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मृतक सूरज  सारनाथ के सरिया परशुरामपुर का रहने वाला था। सोमवार की सुबह मार्कंडेय महादेव घाट पर नहाते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया ।जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में दोस्तो संग दर्शन करने आए युवक सूरज पटेल (25) की गंगा में डूबने से मौत हो गई।वह रविवार की रात मार्कंडेय महादेव मंदिर आया था।

विज्ञापन

मृतक सूरज  सारनाथ के सरिया परशुरामपुर का रहने वाला था। सोमवार की सुबह मार्कंडेय महादेव घाट पर  नहाते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ उसके दोस्त  लकी, सोनू यादव ,प्रमोद राजभर ,मंगल राजभर, रोहित कनौजिया साथ में थे।  दोस्तों ने इसकी सूचना कैथी मार्कंडेय महादेव चौकी पर दी । सूचना पाकर मौके पर कैथी चौकी इंचार्ज काशीनाथ उपाध्याय , प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह  ने घटनास्थल पर पहुंचकर  गोताखोरों की मदद से 4 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया । परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें