फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एसडीओ व कर्मचारी से युवक ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
किला मार्ग के 33 केवी उपखंड कार्यालय में बुधवार को एक उपभोक्ता ने एसडीओ से अभद्रता की। एसडीओ नवदीप सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। एसडीओ ने बताया कि कोदोपुर निवासी विकास कुमार सिंह दोपहर दो किलोवाट का कनेक्शन लेने के लिए कार्यालय आये थे। अवर अभियंता के न मिलने पर, मेरे कक्ष में घुसकर गाली गलौज की और कागजात फेंकने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें हटाया। बाहर निकल कर कैश जमा करने जा रहे कैशियर से भी गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें