फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यालयों में दो दिन तक चलेगा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को बृहस्पतिवार को विद्यालयों में दो दिन का सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। साफ-सफाई और जल निकासी की हर हाल में व्यवस्था भी दो दिनों में कर लेने को कहा है। बीएसए ने बताया कि दो दिनों का विशेष अभियान चलाकर स्कूलों में रसोईघर, शौचालय , विद्यालय परिसर, कक्षाओं का नियमित साफ सफाई कराने को कहा गया है। पेयजल, जल निकासी की व्यवस्था, विद्युत तारों का व्यस्था, स्कूलों के छतों पर उगे खरपतवार की सफाई के साथ ही विद्यालय परिसर में एंटी लारवा का छिड़काव कराया जाए। बीएसए ने बताया कि दो दिनों बाद किसी भी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें