प्रदेश के स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में प्राचार्यों और शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया और नियुक्तियों के अनुमोदन से जुड़े मामलों के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। इसमें प्रयागराज के उच्च शिक्षा निदेशक को अध्यक्ष बनाया गया है। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या के कुलसचिव को सदस्य जबकि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी को सदस्य सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के उपसचिव राम जन्म चौहान ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े प्रकरणों का परीक्षण कर समिति रिपोर्ट शासन को देगी।