प्रादेशिक सब जूनियर समन्वय एथलेक्सि प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार शाम सिगरा स्टेडियम में हुआ। इसमें 140 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। छह ऑफिशियल ने तीन घंटे चले ट्रायल के बाद एथलेटिक्स के 15 इवेंट के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन वाराणसी मंडल की टीम में किया। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि प्रादेशिक समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें 18 मंडल के करीब 250 खिलाड़ी खेलेंगे। चयन ट्रायल में छह ऑफिशियल चंद्रभान यादव, पवन राय, अमित सिंह, संजय पाल, ऋषभ कन्नोजिया और बलवंत उपाध्याय शामिल थे।