फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठने वाली महिला के खिलाफ दारोगा ने प्राथमिकी दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाने में शिवपुर क्षेत्र निवासी वंदना गुप्ता के खिलाफ न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, वंदना गुप्ता 12 जून को एडीजे-1 की अदालत में पहुंचीं और कथित तौर पर न्यायाधीश की कुर्सी पर जाकर बैठ गईं। न्यायालय कर्मियों द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद वह कुर्सी से नहीं उठीं, जिससे न्यायालय की कार्यवाही प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए व्यवधान उत्पन्न हो गया। आरोप है कि महिला के इस कृत्य से न्यायिक कार्य में बाधा पहुंची तथा सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न हुआ। कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें