पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बनारस से प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर माधो सिंह स्टेशन यार्ड के पास रेलवे समपार फाटक पर विशेष अभियान चलाकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस वजह से 6 अक्तूबर से आठ अक्तूबर की सुबह तक अलग-अलग समय पर रेलवे फाटक के दोनों तरफ से सड़क यातायात बाधित रहेगा। रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक सड़क यातायात बाधित रहेगा। रेलवे की ओर से इसकी सूचना रविवार को जारी कर दी गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से लोगों से इन निर्धारित समयावधि पर समपार फाटक के रास्ते से न जाकर वैकल्पिक/परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।