महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कबीर मठ प्राचीन प्राकट्य स्थल परिसर में चलने वाले शिविर के दौरान साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रो. संजय ने स्वयंसेविकाओं को परिवार में हो रहे भेदभाव को मिटाने के बारे में जागरूक किया। डॉ. भारती कुरील ने शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्रेया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदक्षिणा ने किया।