फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में छह दिवसीय अनुष्ठान हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में काशी में विश्व कल्याण और आध्यात्मिक जागरण की भावना को समर्पित गायत्री के सामूहिक 24 लाख जप का अनुष्ठान हो रहा है। यह अनुष्ठान मठ के दंडी स्वामी वन वैभवारण्य सरस्वती के मार्गदर्शन में 30 सितंबर को शुरू हो चुका है और 6 अक्तूबर तक चलेगा। वैदिक अनुष्ठान बीकानेर से पधारे पंडित किशन लाल जोशी शास्त्री के आचार्यत्व में 125 विद्वान ब्राह्मण सुबह से लेकर शाम तक चल रहा है । कार्यक्रम का प्रबंधन संस्था और मठ के वानप्रस्थी संत हेमचंद्र झा द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और गायत्री उपासकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक और धार्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें