फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शॉर्ट सर्किट से खली चुनी के गोदाम में लगी आग, एक घंटे में बुझी

विज्ञापन
चौबेपुर के एक गोदाम में लगी आग संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौबेपुर। कस्बे में लॉन के पीछे बने अजय, संजय गुप्ता के खली चुनी गोदाम में मंगलवार दोपहर 12 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। दस लाख के सामान नष्ट हो गए। गोदाम के पास रहने वाले साधु चौबे ने अचानक धुआं उठता देख तुरंत गोदाम मालिक अजय गुप्ता को सूचना दी। अजय और अन्य पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपट इतनी विकराल रही कि लोगों को सफलता नहीं मिली। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति काट दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें