वाराणसी। दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को पूर्व अध्यक्षों और पूर्व महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कचहरी परिसर के विस्तार और इंटीग्रेटेड कोर्ट परिसर निर्माण को लेकर चर्चा हुई। सीबीए अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने बताया कि अधिकांश पूर्व पदाधिकारियों ने सेन्ट्रल जेल की जमीन पर एकीकृत न्यायालय परिसर बनाए जाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दीवानी कचहरी के साथ-साथ कलेक्ट्रेट कचहरी के न्यायालयों को भी एकीकृत न्यायालय परिसर की परिधि में शामिल किया जाना चाहिए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, रामजन्म सिंह, मोहन यादव, घनश्याम पाठक, मंगलेश दूबे, अशोक सिंह प्रिंस, अवधेश सिंह मौजूद रहे। संवाद