फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईटीआई करौंदी में आज वृहद रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से बुधवार को स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में वृहद रोजगार मेले लगेगा। इसमें 150 से ज्यादा राष्ट्रीय और मल्टीनेशनल कंपनियां करीब 15 हजार रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन व आईटीआई से प्रशिक्षित अभ्यर्थी, सेवायोजन विभाग में पंजीकृत युवक-युवतियां, जीरो पावर्टी में चिह्नित परिवारों के सदस्य, दिव्यांगजन तथा एनआरएलएम समूह से जुड़े लोग भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की दो प्रतियों के साथ पहुंचना होगा। रजिस्ट्रेशन क्यूआर कोड के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी सुविधा मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगी। वाराणसी, मिर्जापुर व प्रयागराज मंडल के अभ्यर्थी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें