सवारियों से भरी मैजिक में अचानक आग लग गई
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले से सटे मिर्जापुर के अहरौरा थाना अंतर्गत भैसाखोह मोड़ पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो सकता था।
अहरौरा से सवारी लेकर मधुपुर की ओर जा रही सवारियों से भरी मैजिक में अचानक आग लग गई।
संयोग रहा कि चालक गणेश ने वाहन खड़ी कर सवारियों को उतार दिया, वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
देखते ही देखते मैजिक को आग ने अपने आगोश में ले लिया और वह पूरी तरह जल गई।
इसकी जानकारी होने पर अहरौरा थाने और सुकृत पुलिस चौकी की फोर्स पहुंच गई।
मझवा गांव निवासी वाहनस्वामी गुलाब ने बताया कि अहरौरा से सवारी लेकर वाहन मधुपुर की ओर जा रही थी।
चालक ने मोबाइल से उन्हें आग लगने की सूचना दी, लेकिन मौके पर वह पहुंचे तो चालक नहीं था।
उन्होंने चालक पर आगजनी का मौखिक आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।