फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कलश यात्रा निकाल कर बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
श्रमण मास के आखरी सोमवार की पूर्व  संध्या पर वरुणा क्षेत्र व्यापार मंडल द्वारा निकाली गई शोभा य
विज्ञापन
शिव शक्ति दल सीमित की ओर से सावन के अंतिम रविवार को जलाभिषेक और कलश यात्रा निकाली गई। तेलियाबाग श्रीराम कटरा से काशी विश्वनाथ धाम मंदिर तक निकली यात्रा में हजारों शिवभक्त शामिल हुए। डीजे की धुन पर थिरकते और हर हर महादेव का जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। दर्जनों वाहनों पर सजी झांकियों पर शिव स्वरूप में कलाकारों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य करते हुए चल रहे थे। विजय वाल्मीकि समूह के कलाकारों ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी। चेतगंज से आए डमरू दल ने गगन भेदी शंखनाद किया। एक वाहन पर बनाए गए अस्थायी शिवलिंग का पं. विकास तिवारी ने विधिवत पूजन किया। समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप राय सोनू के नेतृत्व में जलाभिषेक पदयात्रा शुरू हुई। महिलाएं, पुरुष और बच्चे कलश लेकर चल रहे थे।श्रीकाशी विश्वनाथ धाम मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किए। पदयात्रा में मंटू जायसवाल, किशन सोनकर, विजय जायसवाल, रूद्र राय, रेनू राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें