कैलाश मानसरोवर निर्बाध दर्शन की कामना के साथ बैजनाथ धाम यात्रा निकाली गई। शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद भारत तिब्बत मैत्री संघ और सुरुचि कला समिति के बैनर तले 40 से अधिक भक्तों का दल बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। अस्सी के मुमुक्षु भवन में साधु-संतों और संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों का दल यात्रा पर गया। इसमें डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, विजय शंकर त्रिपाठी, स्वामी मन्नारायण आश्रम महाराज शामिल रहे।