फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मां अष्टभुजी की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
पांडेयपुर ​​स्थित काली मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल महिलाएं । अमर उजाला
विज्ञापन
चौकाघाट स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन श्रीमूंछ वाले हनुमान जी मंदिर आश्रम परिसर में रविवार को सूर्य सप्तमी पर मां अष्टभुजी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह विधि-विधान से संपन्न हुआ। इससे पूर्व पांडेयपुर स्थित काली माता मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भारत पर माता की दिव्य झांकी सजी थी। आगे-आगे दिव्यांग बंधु ट्राई साइकिल चलाते माता का जयकारा लगा रहे थे। पीछे-पीछे हजारों महिलाएं-पुरुष और बच्चे भजन कीर्तन करते चल रहे थे। मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के साथ दिव्य भंडारा हुआ। आश्रम परिसर में महामंडलेश्वर मुक्तेश्वर गिरी महाराज और महामंडलेश्वर साध्वी मुक्तेश्वरी गिरी ने पूजन कर आठ दिवसीय महायज्ञ व विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्र, डॉ. लोकनाथ पांडेय, सीमा तिवारी, भावना सिंह, आनंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें