मांडूवाडीह में बागबान संस्था द्वारा आयोजित सिंधी की शाम में नृत्य करतीं महिलाएं। अमर उजाला
सिंधी समाज की महिला संगठन बागबान संस्था की ओर से सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम सिंध की शाम का आयोजन मंगलवार को मंडुवाडीह स्थित एक होटल में हुआ। महिलाओं ने सिंधी संस्कृति की छटा बिखेरी। सिंधी गीतों पर नृत्य व फैशन शो से सबका दिल जीत लिया। रैंप वॉक में संजना रूपानी विजेता रहीं। जबकि मधु और भावना रनर अप रहीं।आराध्य देव झूलेलाल को नमन के साथ महिलाओं ने गायन, वादन और नृत्य से सभी को मुग्ध कर दिया। स्वागत अध्यक्ष पूजा लखमानी और संचालन सचिव वर्षा बढ़ानी व कोषाध्यक्ष अमीषा रूपानी ने किया। इस मौके पर मधु विशनानी, निधि लालवानी, कीर्ति बिजलानी, पायल राजवानी, नीलम वासवानी आदि रहीं।